विकास अधिकारी कठूमर द्वारा सभी ग्राम पंचायत से गांवो में झूलते या लटके हुये विद्युत तारो की मांगी सूचना
कठूमर (दिनेश लेखी) पंचायत समिति कठूमर के विकास अधिकारी द्वारा सभी ग्राम पंचायत प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर सभी ग्रामो में झूलते या लटके हुये विद्युत तारो की सूचना भिजवाने के लिए आदेश जारी किया है।
विकास अधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया कि 18 सितम्बर 2025 से ग्रामीण सेवा शिविर के तहत पंचायत समिति कठूमर क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों, रास्तों, विद्यालयों, जल स्रोतों आदि पर झूलते हुए विद्युत तारों का सर्वे किया जाए। इससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी तथा दुर्घटना की संभावना को रोका जा सकेगा। इसलिए सभी अपनी अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्र में झूलते हुए तारों का त्वरित सर्वे कर विस्तृत सूचना कार्यालय मे आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएं ताकि आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को सूचित किया जा सके।
सूचना के अभाव में यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए ग्राम पंचायत प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारी जिम्मेदार होंगें।