युवक को मारपीट कर खेत मे बेहोश छोड़कर जाने का मामला दर्ज
![युवक को मारपीट कर खेत मे बेहोश छोड़कर जाने का मामला दर्ज](https://gexpressnews.com/uploads/images/202405/image_870x_6659c8ac64209.jpg)
राजगढ़ (अलवर)
रैणी थाने में एक युवक को मारपीट कर बेहोश छोड़कर खेत मे छोड़ जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार मालीबास, रैणी निवासी लालाराम सैनी पुत्र लल्लूराम सैनी ने मामला दर्ज करवाया है कि गत रात्रि की बात है कि उसका भतीजा मुकेश कुएं से पीने का पानी लेकर साईकिल से घर आ रहा था। तभी बहडको, मालीबास निवासी फौजी सैनी पुत्र राधेकालू शर्मा उर्फ शुभम पुत्र कृष्ण शर्मा ने उसके भतीजे के साथ लाठी-डंडो से जानलेवा हमला किया और बेहोश कर खेत मे पटक दिया। इसके बाद कालू ने उन्हें फोन करके बताया कि उसने मुकेश को मारकर खेत मे पटक दिया। जिस पर खेत पर गए तो मुकेश बेहोश मिला और सिर से खून निकल रहे थे। उस दौरान ईलाज के लिए रैणी चिकित्सालय लेकर गए। जहां मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- अनिल गुप्ता
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)