रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड का शव पुलिस मामले की जांच मे जुटी
खेमराज मीणा के रूप में हुई मृतक की पहचान
राजगढ़ (अलवर/अनिल कुमार गुप्ता) रैणी थाना क्षेत्र के बांदीकुई आगरा रेलमार्ग पर स्थित करणपुरा रेलवे स्टेशन के भीटोली अंडरपास के समीप रेलवे ट्रैक पर अधेड का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई
सूचना मिलने पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची मौके तथा घटनास्थल का जायजा लेकर मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए रैणी सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त रामपुरा के गोलाकाबास का निवासी खेमराज मीणा के रूप में हुई है।
मृतक के पुत्र ने रैणी पुलिस को शिकायत पेश कर मृत्यु के कारणों की जांच की मांग की है।रैणी पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है ।
रैणी थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया प्रथम दृष्टया रेलवे दुर्घटना का मामला लगता है।