पहाडी से रोडवेज बसो का अभाव ,आमजन परेशान

अस्थाईबस स्टेण्ड पर अलवर बस मे चढने के लिए मारामरी ,बस का इंतजार

Aug 24, 2024 - 10:21
Aug 24, 2024 - 18:39
 0
 पहाडी से रोडवेज बसो का अभाव ,आमजन परेशान
अस्थाईबस स्टेण्ड पर अलवर बस मे चढने के लिए मारामरी,बस का इंतजार

पहाड़ी,डीग।

पहाड़ी उपखण्ड क्षेत्र का आमजन सत्ता परिवर्तन के बाद भी सरकारी रोडवेज मे सफर करने के लिए इधर उधर भटक रहा है। निजी डग्गेमार वाहनो मे यात्रा करना जोखिम भरासफर जोखिम भरा एंव मजबूरी बन कर रह गया है।आमजन नेता, प्रशासन बदलने के बाद सुविधाओं से बंचित है।सत्ता परिवर्तन के बाद भी आमजन को लाभ नही मिला है।
कहने को पहाड़ी उपखण्ड है? लेकिन यहॉ स्थाई बस स्टेण्ड तक नही है। यहॉ रोडवेज बसो को अभाव बना रहता है। यात्री डग्गे मार वाहनो मे सफर करने मजबूर है।महिला यात्रिओं का भारी परेशानी उठानी पडती है।हर किसी के मुॅह से यहॉ कोई नेता नही जैसा शब्द निकलता है।यहॉ सत्ता बदलने से कोई फर्क नही पडता है।क्षेत्र का आमजन अपने आप को असहाय  महसूस कर रहा है।आमजन की समस्याओ  पर नेता एंव प्रशासन का भी ध्यान नही हेै 
कठिन है सफर -  पूर्व मे लम्बे समय से पहाडी अलवर चलने वाली बसो में परिवर्तन करने  व बसो को बंद करने से आमज को परेशानी का सामना करना  पड रहा है। कामा जाने के लिए रोडवेज निगम की लापरवाही से पर्याप्त बसो का संचालन नही हो रहा है।प्रात: एक बस के चले जाने के बाद कोई  रोडवेज बस नही होने से कामां भरतपुर जाने के लिए यात्रिओ में यात्रा करने के लिए मारी मारी रहती है। इस तरह से पहाडी से अलवर सुबह 7 बजे के करीब जाने वाली रोडवेज बस को जुरेहरा तक कर देने से यात्रिओं को भारी परेशानी का समाना करना पड रहा है। दोपहर मे जाने वाली बस बंद कर दी गई।अलवर जाने वाली बस जुरेहरा से  भर कर आती है। पहाडी की सवारियो को परेशानी उठाकर सफर करना पड रहा है।जयपुर जाने वाली बस भी मात्र एक बस का संचालन है।जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पडता है।
 अधिक भाडे की मार -  कामां,नगर  जाने वाले मार्ग पर डग्गे मार,निजी बस संचालक मनमजी्र का किराया बसूल रहे है जिससे आमजनपर आर्थिक भार पड रहा है। कामां सफर करना जैस दिल्ली के लिए सफर करना है।बर्जन-
अलवर रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक पवन कटारा का कहना है निगम की नई रोडवेज बसे आ रही है।पहाडी़ से सुबह व दोपहर को चलने वाली बसो का शीध्र  संचालन शुरू कर दिया जावेगा।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BDAS ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ