उद्यान विभाग धौलपुर द्वारा दो दिवसीय सेमीनार का आयोजन

Feb 7, 2025 - 20:10
 0
उद्यान विभाग धौलपुर द्वारा दो दिवसीय सेमीनार का आयोजन

वैर (भरतपुर/कौशलेंद्र दत्तात्रेय) कृषि विज्ञान केन्द्र धौलपुर पर आज़ दो दिवसीय उद्यानिकी सेमीनार का मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए योगेश कुमार शर्मा,संयुक्त निदेशक उद्यान भरतपुर खंड ने किसानों को कहा कि हमें आगे बढ़ने तथा आर्थिक तरक्की के लिए समय के साथ बदलना होगा। हमें परंपरागत फसलों के साथ साथ उद्यानिकी फसलों, विशेष रूप से फलोद्यान स्थापना तथा सब्जियों की खेती भी करनी चाहिए, ताकि अनाज उत्पादन के साथ साथ नकदी की आवक होती रहे और रोजमर्रा के काम चलते रहें। शर्मा ने बताया कि आने वाला समय हाईटेक उद्यानिकी का है और संरक्षित खेती के माध्यम से आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

 उदयभान सिंह अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय भुसावर ने धौलपुर जिले में उद्यानिकी फसलों की संभावनाओं पर जानकारी देते हुए किन्नो, आंवला, अमरूद, नींबू, आम तथा पपीता की खेती की उच्च तकनीकी जानकारी दी। सिंह ने टमाटर, मिर्च, फूलगोभी, बेंगन तथा गोभी की खेती की प्राथमिक जानकारी दी। सिंह ने बताया कि स्वस्थ सब्जियों की खेती करने के लिए नर्सरी में कीट व्याधि रहित पौध तैयार करनी चाहिए ताकि आगे भी फ़सल स्वस्थ रहे। बलवीर सिंह सेवानिवृत्त उप निदेशक ने उद्यानिकी फसलों में कीट व्याधि की विस्तार से जानकारी देते हुए इनके प्रबंधन के बारे में भी बताया। बलवीर सिंह ने बताया कि जब तक आवश्यकता नहीं हो तब तक कीटनाशक तथा फफूंद नाशक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आवश्यकता होने पर कीटनाशक तथा फफूंद नाशक की उचित मात्रा का उचित समय पर प्रयोग करना चाहिए।नबाव सिंह प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र ने उद्यानिकी में जैविक खेती की संभावनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मानव जीवन में बहुत सी बीमारियां देखने को मिल रही हैं। इनसे बचाव के लिए जैविक खेती ही एकमात्र विकल्प है और हमें इसे अपनाना चाहिए।
सेमीनार की शुरुआत में तनोज चौधरी द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों तथा किसान भाइयों का स्वागत करते हुए सेमीनार के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................