कांग्रेस कार्यकर्ता संगठित होकर एकजुटता का परिचय दे - रावत

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर कस्बे में स्थित पीर सज्यानाथ आसण में मंगलवार को ब्लांक कांग्रेस कमेटी बानसूर व नारायणपुर की बैठक ली। बैठक को पूर्व मंत्री शकुंतला रावत एवं बानसूर विधानसभा प्रभारी श्रीराम गुर्जर ने संबोधित किया। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर आने वाले नगरपालिका चुनावों में एक जुटता का परिचय दे। पार्टी जिस उम्मीदवार को टिकट देकर चुनाव में भेजती है सभी कार्यकर्ता संगठित होकर एकजुट होकर उस उम्मीदवार के साथ लगकर जीतना है। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट रहना है।आपसी मनमुटाव को छोड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है।
बैठक को बानसूर प्रभारी श्रीराम गुर्जर, शकुंतला रावत, तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। मंत्री ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार करने के ब्लाक,जिला व प्रदेश में जगह देने के लिए नाम लिस्ट बनाई जाएगी। बानसूर विधानसभा प्रभारी ने बताया कि जो सक्रिय कार्यकर्ता है उसको तवज्जो दिया जाएगा और निष्क्रिय कार्यकर्ता का हटाया जाएगा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष बानसूर भीम सिंह गुर्जर नारायणपुर ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद रैगर, बुद्धराम यादव, विक्रम गुर्जर, पूर्व प्रधान मातादीन गुर्जर, सत्यनारायण पारीक, बुद्धराम मीणा, दीनदयाल सैनी,समाज सेवी रोहिताश सैनी, शिम्भूदयाल सैनी, भागीरथ सैनी, अर्जुनलाल वकील, नवीन शर्मा, कृष्णा देवी इंदौरिया,महेश सैनी, कमलेश चौहान,रमेश गिराटी, हीरालाल धाबाई, मुकेश गुर्जर, राजन शर्मा, सुभाष यादव प्रधान बानसूर, आशुतोष शर्मा,दिनेश चौधरी,भैरुसहाय खजोतिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।






