सावित्री बाई फुले जन जागृति संस्थान ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ की सभा का हुआ आयोजन

Mar 25, 2025 - 20:19
 0
सावित्री बाई फुले जन जागृति संस्थान ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ की सभा का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर)  कमलेश जैन 

सावित्रीबाई फुले जन जागृति संस्थान ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ की सभा का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सैनीकी अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा में साधारण सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यो की बैठक श्री राम आदर्श विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय मे संपन्न हुई । आम सभा में  प्रस्तावो पर चर्चा की गयी |
1. 8 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा एवं झांकी|
2. 18 गावों का प्रतिभा सम्मान समारोह |
3. समाज उत्थान ( विकास) एवं कुरुतियों पर विचार |
सर्व सम्मति से उक्त प्रस्तावो पर विस्तार से चर्चा कर समर्थन किया गया | सभी 18 गावो के महिला -पुरुष 08 अप्रैल 2025 को प्रातः 08.15 बजे लक्ष्मणगढ़ उपस्थित होंगे, 09.15 बजे शोभायात्रा कलश यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया जावेगा |
इस वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह में अतिथियों को फूलमाला / दुपट्टा से स्वागत किया जावेगा | साफा केवल मुख्य अतिथि को रखा गया है | 10 वी एवं 12 वी कक्षा में 80%, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 75% अंक प्राप्त करने वाले को सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया जावेगा | 
मृत्युभोज पर 18 गावो ने सर्वसम्मति से बंद करने का प्रस्ताव लिया | दाह- संस्कार के समय शॉल /धोती ले जाने  के स्थान पर नारियल ले जाने का निर्णय लिया गया | इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सैनी समाज अजीत सिंह सैनी ,पुरणमल, लल्लू राम सैनी ,घनश्याम ,रामजीलाल , जगदीश , श्रवण लाल सैनी , पदम राधेश्याम, छोटा , भूपेंद्र , रामस्वरूप , सियाराम  नोंदया राम , छोटेलाल , बच्चू सिंह , बद्री प्रसाद , धन्ना राम , अनिल सैनी , भगवान सहाय , दुली चंद आदि गण मान्य समाज के लोग उपस्थित रहे|

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................