विशिष्ट केन्द्रीय कारागृह श्यालावास में जेल कार्मिकों के साथ बंदियों ने योगाभ्यास कर मनाया योग दिवस

Jun 21, 2025 - 13:55
 0
विशिष्ट केन्द्रीय कारागृह श्यालावास में जेल कार्मिकों के साथ बंदियों ने योगाभ्यास कर मनाया योग दिवस

दौसा (कमलेश जैन)
11वें विश्व योग दिवस के अवसर पर राजस्थान कारागार विभाग एवं सामाजिक संस्था सेवाधाम दौसा से सौजन्य से विशिष्ट केन्द्रीय कारागृह श्यालावास दौसा में पतंजलि वैलनेस हरिद्वार से प्रशिक्षित योगाचार्य केदारनाथ शर्मा के सानिध्य में कारागृह के अधिकारियों, कार्मिको, गृहरक्षा दल स्वयंसेवको, आरएसी 13वीं बटालियन के जवानों तथा कारागृह में निरूद्ध बंदियों ने योगाभ्यास किया। इस वर्ष की योग दिवस की थीम ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य‘‘ पर आयोजित कार्यक्रम में बंदियों एवं कार्मिको ने बढ-चढकर शिरकत की।

श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के सानिध्य में संचालित सेवाधाम दौसा के योग प्रशिक्षक एवं पतंजलि वैलनेस हरिद्वार के योगाचार्य केदार नाथ शर्मा द्वारा विशिष्ट केन्द्रीय कारागृह श्यालावास के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ जेल के कैदियों को भी विश्व योग दिवस प्रोटोकाल का अभ्यास कराया गया जिसमें प्रार्थना सदिलज चालन क्रियाएं शिथिलीकरण अभ्यास इस अभ्यासों को हट तत्व कौमुदी से लिया गया है। इन अभ्यासो के अलावा आसनों के क्रम में खडे होकर किए जाने वाले आसन बैठकर किए जाने आसन पेट के बल किए जाने वाले आसन पीठ के बल किए जाने वाले आसनों के साथ कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास भी कराया गया।
कार्यवाहक जेलअधीक्षक विकास बागोरिया ने कार्मिको एवं बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम प्रतिदिन योगाभ्यास के माध्यम से सकारात्मक मानसिकता को जागृत कर संपूर्ण व्यक्तित्व को निखार सकते हैं। रोगो से लडने के लिये योग मन, तन और मस्तिष्क को मजबूत बनाता है तथा स्वास्थ्य के साथ धैर्य और आत्मनियंत्रण सिखाता है। हमारे मन में मौजूद नकारात्मक विचारो को योगाभ्यास और ध्यान से नष्ट किया जा सकता है। और भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक संस्था     ‘‘सेवाधाम‘‘ दौसा तथा योगाचार्य  केदारनाथ शर्मा को कारागार विभाग की ओर से धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर आरएसी प्लाटून कमाण्डर  मनीष तथा अन्य जेल व आरएसी के कार्मिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................