15 जून को दोसा जिले की 13 ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

Jun 14, 2026 - 19:21
 0
15 जून को दोसा जिले की 13 ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

दौसा, (अवधेश अवस्थी  राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर की 13 ग्राम पंचायतों में 15 जून (सोमवार) को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत 15 जून को दौसा ब्लॉक के जसोता, बांदीकुई के अरनिया एवं देलाड़ी, बसवा के पाडला, सिकराय के छोकरवाड़ा, गीजगढ़ एवं अगावली, महवा के हड़िया, मंडावर के कोट, लालसोट के लाडपुरा एवं सवांसा, रामगढ़ पचवारा के नयावास तथा सैंथल ब्लॉक के सैंथल मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसी तरह 16 जून (मंगलवार) को दौसा ब्लॉक के महेश्वरा कलां, बांदीकुई के अनन्तवाड़ा एवं नन्देरा, सिकराय के नामनेर, मीना सीमला एवं गढ़ोरा, महवा के खोंचपुरी, मंडावर के बैजूपाड़ा, लालसोट के लाखनपुर एवं चौंडियावास, नांगल राजावतान के धरणवास, रामगढ़ पचवारा के हेमल्यावाला, लवाण ब्लॉक के पीपल्या, चैनपुरा तथा सैंथल ब्लॉक के बापी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों के माध्यम से राजस्व, पंचायतीराज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, जलदाय, विद्युत सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविरों में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण, विभिन्न प्रमाण-पत्रों का निर्गमन, योजनाओं में पंजीकरण तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है