अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए योग शिविरों के आयोजन
लक्ष्मणगढ़ ( अलवर ) कमलेश जैन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को उपखंड स्तरीय नगर पालिका प्रशासन आयुर्वेद विभाग द्वारा माध्यमिक विद्यालय के खेल के मैदान जालूकी रोड पर स्थित प्रात: भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजन का नेतृत्व उपखंड अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारी, मंडल स्तर के नेता, सरकारी कर्मचारी, योग शिक्षक तथा आमजन ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपखंड अधिकारी द्वारा सभी को शपथ दिलाई । योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाये, प्रतिदिन योग कर शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ जीवन जीने के संकल्प को साकार करे। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा निरोग भारत के संकल्प को साकार करना है।
वही दूसरी ओर आज योग दिवस के अवसर पर ग्रामोत्थान विद्यापीठ पीजी महिला महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में योगाचार्य चेतन पाराशर के नेतृत्व में योग कराया गया । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित करके योग कार्यक्रम की शुरुआत की । इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं सहित स्टाफ मौजूद रहे।

