गृह राज्य मंत्री एक दिवसीय दौरे पर आज भरतपुर में

Jul 4, 2025 - 12:18
 0
गृह राज्य मंत्री एक दिवसीय दौरे पर आज भरतपुर में

भरतपुर, 4 जुलाई (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  गृह, गोपालन एवं पशुपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम 5 जुलाई शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर दोपहर 1 बजे भरतपुर के ग्राम भौंडागांव पहुंचेंगे। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि श्री बेढम जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे भरतपुर की तहसील वैर के ग्राम भौंडागांव पहुंचकर शहीद हरेन्द्र सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार गृह राज्य मंत्री मंत्री दोपहर 3.30 बजे भौंडागांव से बाया हलैना, नदबई, जनूथर होते हुये डीग जिले के पान्होरी के लिये प्रस्थान करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................