राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ भरतपुर के चुनाव संपन्न: रविन्द्र सिंह सिकरवार सर्वसम्मति से चुने गए जिलाध्यक्ष

Aug 22, 2026 - 17:48
 0
राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ भरतपुर के चुनाव संपन्न: रविन्द्र सिंह सिकरवार सर्वसम्मति से चुने गए जिलाध्यक्ष

वैर (भरतपुर) कोशलेन्द्र दत्तात्रेय। राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा भरतपुर के चुनाव में रविन्द्र सिंह सिकरवार (वन रक्षक, रेंज बयाना) को सर्वसम्मति से नया जिलाध्यक्ष चुना गया है। इस चुनावी प्रक्रिया में वन विभाग के वनरक्षकों, वनपालों, सहायक वनपालों और रेंजरों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

यह चुनाव अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ भरतपुर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा (पशुधन प्रसार अधिकारी) के पर्यवेक्षण, राजस्थान वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री महेंद्र सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य और परिमिंदर सिंह (रेंजर) की अध्यक्षता में आयोजित सभा में संपन्न हुआ।

कार्यकारिणी का गठन सभा में सर्वसम्मति से अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गईं:

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: हरदेव सिंह

  • जिला महामंत्री: अमित सिंह

  • उपाध्यक्ष: विक्रम सिंह, सुमरन सिंह और पुष्पेन्द्र सिंह

  • संरक्षक: परिमिंदर सिंह

  • संगठन मंत्री: बच्चूसिंह

  • महिला मंत्री: रचना कुमारी

लंबित मांगों के लिए एकजुटता का आह्वान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सिकरवार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समस्त कर्मचारियों के सहयोग से लंबित मांगों को पूरा कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान करने और मांग पत्र को लेकर राज्य सरकार व प्रशासन से वार्ता कर जल्द निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश मंत्री महेंद्र सिंह चौधरी ने सभी का आभार जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................