खातेदारी भूमि का हुआ विभाजन, मिली राहत

Jul 4, 2025 - 12:21
 0
खातेदारी भूमि का हुआ विभाजन, मिली राहत

भरतपुर, 4 जुलाई (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा द्वारा आमजन के कल्याण के लिये चलाये जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीणों को सार्वजनिक व व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं का फायदा पहुंचने के साथ-साथ राजस्व से संबंधी वर्षों से लम्बित समस्याओं का निराकरण कर काश्तकारों को लाभान्वित किया जा रहा है।
    उपखण्ड नदबई की ग्राम पंचायत कबई के निवासी गम्भीर सिंह पुत्र जैमसिंह एवं अन्य खातेदारान को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडा शिविर वरदान साबित हुआ। परिवार में खातेदारों की संख्या बढने के साथ समय पर खातेदारी भूमि का विभाजन नहीं होने से संयुक्त खातेदारों का सरकार की अनुदान योजनाओं, कृषि विभाग की बीमा योजना एवं अन्य नवाचारों का लाभ मिलने में परेशानी का सामना करना पड रहा था। सभी ने खाता विभाजन के अनेकबार प्रयास किये लेकिन आपसी सहमति नही बन पा रही थी। इसके कारण एक दशक से अधिक समय से यह समस्या चली आ रही थी। राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर की जानकारी हल्का पटवारी व गिरदावर के द्वारा काश्तकारों को मिली। उन्होंने पुनः प्रयास कर इस समस्या को दूर करने के लिए शिविर स्थल पहुंचे।  
    पण्डित दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा के तहत आयोजित शिविर में गम्भीर सिंह पुत्र जैमसिंह एवं अन्य खातेदारान निवासी कबई के द्वारा शिविर प्रभारी के समक्ष अपनी समस्या रखी। प्रार्थियों ने आपसी सहमति से विभाजन हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी जगवीर सिंह द्वारा प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पटवारी हल्का एवं भू-अभिलेख निरीक्षक की सहायता से मौके पर ही विभाजन प्रस्ताव तैयार करवाये जाकर तस्दीक किये गये। समस्त खातेदारान द्वारा सहमति से विभाजन होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................