सेन समाज की गुपडी चौखला मासिक बैठक आज, बेठक में कई मुद्दों पर चर्चा
उदयपुर। (मुकेश मेनारिया) गुपडी चौखला सेन समाज कि मासिक बैठक मीठानीम स्थित समाज के प्लॉट पर आज मंगलवार को सुबह 9 बजे होगी। गुपडी चौखला अध्यक्ष उकार लाल सेन ने बताया की मासिक बैठक में समाज ने खरीदा हुआ प्लॉट पर चर्चा की जाएगी और समाज में कुरीतियों को छोड़ने, बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया जाएगा। साथी बैठक में सम्मिलित होने वाले महानुभव के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में गुपडी चौखला पंच और नवयुवक मंडल उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी नाथूलाल सेन बाठेडा ने दी।