आर्ट ऑफ लिविंग का पांच दिवसीय कर कार्यक्रम शुरू

Jul 28, 2025 - 14:17
 0
आर्ट ऑफ लिविंग का पांच दिवसीय कर कार्यक्रम शुरू

उदयपुर। (मुकेश मेनारिया) जिले के वल्लभनगर उपखंड के बाठरडा खुर्द निकतवर्ती गांव ओनाड़ सिंह की भागल में पंच दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग व बाल चेतना शिविर की शुरूआत सोमवार से किया गया। वाॅलंटियर कविता सारंगदेवोत ने कार्यक्रम में बाल चेतना शिविर जिसमें 8 से 14 वर्ष बच्चे भाग ले रहे हैं। जिसमें प्राणायाम, मेडिटेशन आदि की जानकारी दी जा रही है। बड़ों के लिए श्वास तकनीक, ध्यान और योग पर आधारित हैं, जिनका उद्देश्य व्यक्तियों को तनाव से राहत दिलाना और आंतरिक शांति प्रदान करना है। सारंगदेवोत का कहना है की आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति जीवन जरूर व्यतीत रहा है ,लेकिन जीवन कैसे जीना है इस बात का एहसास नहीं है। इसी बात का एहसान कराने श्रीश्री रविशंकर जी का प्रोग्राम आर्ट ऑफ लिविंग लोगों को संजीवनी बूटी प्रदान कर रहा है।
जीवन जीना तो आसान है लेकिन जीवन को कैसे जिया जाए ,जीवन की क्या लक्ष्य है। ईश्वर ने हमें क्यों भेजा है। व्यक्ति के मन में क्या चाह है । जीवन का आनंद क्या है  आदि प्रश्नो को जानने की व्यक्ति चाह है तो आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम से अवश्य जुड़ना चाहिए। आर्ट ऑफ लिविंग के मुख्य पहलू जो की  तनाव प्रबंधन,स्व-विकास योग, ध्यान और श्वास तकनीक के बारे में लोगों को जानकारी दी। और बताया कि सारी सेवा निःशुल्क उपलब्ध है। कोई भी जागरूक नागरिक गण इस संगठन से जुड़ सकता है और संगठन से सम्पर्क कर अपने गांव में इस कार्यक्रम का आयोजन करवा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................