132 केवी ग्रिड सब स्टेशन भटेवर में आवश्यक रखरखाव के चलते गांवो व कस्बों में बन्द रहेगी बिजली आपूर्ति
उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) जिले के भटेवर स्थित 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन भटेवर में त्रैमासिक रखरखाव के चलते 29 सितम्बर सोमवार को कई गांवों व कस्बों में सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वल्लभनगर सहायक अभियंता भास्कर रैगर व भटेवर सहायक अभियंता रमेश चौधरी ने बताया की विद्युत आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था के लिए शनिवार को 132 केवीग्रिड सब स्टेशन भटेवर में आवश्यक रखरखाव का कार्य करवाया जाना है। जिसके कारण 132 केवीग्रिड सबस्टेशन भटेवर से जुड़ने वाले 33 केवी जीएसएस वल्लभनगर, भटेवर, खेरोदा, अमरपुरा, भोपाखेड़ा, लक्ष्मणपुरा(दरौली,भवरासिया, मोडी,लक्ष्मणपुरा), बाथेड़ा खुर्द , गुपड़ी, , करणपुर, पूरियाखेड़ी, गोटीपा, महाराज की खेड़ी, बांसलिया, धमानिया, बड़गांव, तारावट, मोरझाई, बाघथल, बालाथल, सियाखेड़ी, वाजमिया, मुंडोल, शंभूपुरा, विजयपुरा, नाडिया खेड़ी, मेनार, वाना, बरोड़िया, नवानिया, कीकावास, मेनपुरिया, अघोरिया, खड़ौदा, नाहरपुरा, रुण्डेड़ा, ईंटाली सहित आस पास के कई गांवों एवं कस्बों में 29 सितम्बर सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति को बंद रखा जाएगा।