राष्ट्रीय खेल दिवस पर टैगोर फाउंडेशन स्कूल में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में चुंगी नंबर तीन पर स्थित टैगोर फाउंडेशन स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सैनी उर्फ सोनू सर ने की l विद्यालय के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती की उपलक्ष में मनाया जाता है ताकि खेल के प्रति उनके योगदान का सम्मान किया जा सके l डायरेक्टर टांक के अनुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद संयुक्त प्रांत ब्रिटिश भारत में हुआ था l उनके जन्मदिन को भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया गया है इसी दिन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं l भारतीय ओलंपिक संघ ने ध्यानचंद को शताब्दी का खिलाड़ी घोषित किया था l इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राम सिंह सैनी,राहुल सैनी, क्रिएटिव प्ले स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिका सुश्री नेहा सैनी, सुश्री अंतिमा सैनी, सुश्री निशा कंवर, सुश्री मनीष राठी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l


