महाराजाधिराज केशव राय जी के मंदिर में पौष बडा प्रसादी का हुआ आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में पहाड़ की तलहटी में स्थित महाराजाधिराज केशव राय जी के मंदिर में सोमवार को पौष बाद प्रसादी का आयोजन किया गया l मंदिर के पुजारी राजेंद्र पाराशर एवं कृष्ण कुमार पाराशर ने भगवान के भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की l मंदिर में मीना खराड़ी ,रेखा अग्रवाल ,किरण शर्मा, एवं गंगा जांगिड़ व ललिता चौधरी के सानिध्य में भजनों का आयोजन किया गया जिसमें दिनभर गरमा गरम जलेबी एवं समोसे का प्रसाद वितरित किया गयाl इस दौरान मीना खैराडी, रेखा अग्रवाल, ललिता चौधरी, ज्योति शर्मा ,किरण शर्मा ,गंगा जांगिड़, शारदा खैराडी, नीरू शर्मा, संतोष जांगिड़, दुर्गा सैनी, गुड्डी कंवर ,रामरति सहित कई महिलाएं मौजूद रही l

