रोडलाइटों को करें दुरूस्त, विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ करें पूरा -जिला कलक्टर

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

Jul 28, 2025 - 14:33
 0
रोडलाइटों को करें दुरूस्त, विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ करें पूरा -जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित की गई।
जिला कलक्टर ने कहा कि शहर में खराब पडी रोडलाइटों के साथ आगामी त्यौहारों के अवसर पर सभी लाइटों को बदलवाने की टैण्डर प्रक्रिया अभी से पूर्ण करें। नवीन आवासीय क्षेत्रों, सडकों में रोडलाइट लगवाने की प्रक्रिया भी समय पर पूरी करायें। उन्होंने शहर में नालों के बहाव में जमा कचरे व प्लास्टिक के अवरोधकों को हटवाने, नालियों की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय योजना में आवंटित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नियमित मॉनिटंिरंग करें, राज्य स्तरीय रैकिंग में सभी मापदण्डों में अग्रणी पायदान पर रहने के लिए कार्ययोजना बनाकर मूर्तरूप दें। उन्होंने सरकार की बजट घोषणाओं में कार्यों की गुणवत्ता बनाये रखकर समयबद्धता की पालना बनाये रखने के निर्देश दिए। 
हरियालो राजस्थान के तहत जिले भर में सभी विभागों की सहभागिता से एक दिवस में 6 लाख पौधे तथा जिले के आवंटित 15 लाख पौधों के लक्ष्य को पूरा करने में अधिकारियों की टीम भावना की जिला कलक्टर ने सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग लगाये गये पौधों की वर्षभर देखभाल का प्लान बनाकर जियो टैगिंग से निगरानी रखें। उन्होंने उपवन संरक्षक मानस सिंह को अगले वर्ष अलग-अलग ब्लॉक बनाकर पौधारोपण का प्लान तैयार की सीएसआर के तहत बैंकिंग सेक्टर एवं बडी कम्पनियों से संवाद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉकवार सघन वृक्षारोपण का ब्लॉक तैयार कर उसकी सुरक्षा व पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सीएसआर के तहत दी जा सकती है। 
जिला कलक्टर ने सभी विभागों को जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर मरम्मत का प्लान तैयार करने, मरम्मत योग्य नहीं पाये जाने पर अनुपयोगी घोषित कर सीज करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में संस्था प्रधानों को ऐसे भवनों को स्वयं के स्तर पर आंकलन कर समसा की टीम से सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज एवं जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले परिवादों का 7 दिवस में निस्तारण करने, किसी भी अधिकारी से समस्या निराकरण नहीं होने पर ऑटोफोरवर्ड होने पर गम्भीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घुमंतु परिवारों का सर्वे कर उन्हें सरकार की मंशा के अनुरूप घुमंतू प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधायक एवं सांसद निधि के तहत स्वीकृत हुये कार्यों को समयबद्धता से पूरा कराया जाये जिससे आमजन को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने राजकीय भवनों पर सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए ऊर्जा विभाग को कार्ययोजना बनाकर स्थान का आंकलन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, निदेशक घना मानस सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, सहायक निदेशक लोकसेवायें सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................