राज्यपाल एवं कुलाधिपति आज भरतपुर में एक दिवसीय दौरे पर दीक्षान्त समारोह में करेंगे शिरकत

Jul 28, 2025 - 14:32
 0
राज्यपाल एवं कुलाधिपति आज भरतपुर में एक दिवसीय दौरे पर दीक्षान्त समारोह में करेंगे शिरकत
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान के माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे 29 जुलाई मंगलवार को भरतपुर में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः 11.25 बजे भरतपुर विकास प्राधिकरण ऑडिटोरियम में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षान्त समारोह में शिरकत करेंगे। इस समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा विभिन्न परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं दीक्षान्त समारोह में उपाधियां वितरित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.10 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................