धमरेड का राजकीय स्वास्थ्य केंद्र भवन बीमार
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत धमरेड स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित सरकारी आवास खुद बीमार हो गए है। जिन्हें अब ईलाज की सख्त आवश्यकता है। लेकिन चिकित्सा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी आंखे मूंद कर किसी बड़ी घटना के इतंजार कर रहे हैं।
गौरतलब रहे कि गत दिनों भारी बारिश के चलते क्वाटर्स में छत टपकने लगीं है व दीवारों में दरार आकर झड़ने लगी है। जबकि धमरेड पीएचसी के आवासीय क्वार्टस का निर्माण करीब तीन वर्ष पूर्व ही हुआ था।
धमरेड पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. रोहित गोयल ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व ही चिकित्सकों के क्वार्टर्स का निर्माण हुआ है। लेकिन निर्माणकर्त्ता द्वारा निर्माण सामग्री में घटिया लगाने के कारण तीन वर्ष में ही क्वार्टर्स की छतें टपकने लगी हैं एवं दीवारों में दरारें आने से खस्ता हाल हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया की कुछ जगह तो दीवारों से बाहर ईंट पत्थर दिखाई देने लगे हैं तथा जमीन धंस चुकी है। जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। इसको लेकर उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है।

