शिव महापुराण कथा: शिव भक्ति से पहले अहंकार दूर करना पड़ेगा
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ पंचायत समिति श्रेत्र के मुर्राटा में स्थित जोगियों की ढाणी मे शिवजी के जी मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान आचार्य योगी कमलेश नाथ ने कहां कि शिव भक्ति के लिए पहले अहंकार दूर करना होगा। क्योकि जब तक अहंकार होता है तक भोलनाथ प्रसन्न नही होते है। जिस प्रकार आदि देव महादेव को भोलेनाथ कहा जाता है उसी उनको भक्त भी भोले पसंद है। जब तक अहंकार दूर नही होगा तब तक शिव की भक्ति प्राप्त होना कठिन है।उन्होंने ने कहा कि जहां पर सूक्ष्म दृष्टि होती है। वहां विघ्न नही होता है और जहां विघ्न बाधा न हो तो वहीं ऋद्धि-सिद्धि और शुभ लाभ का सदैव आगमन होता है।
उन्होंने ने महाशिवरात्रि का महत्व अभिमन्यु कृष्ण मिलन व विष्णुजी को सुदर्शन चक्र की प्राप्ति से जुड़े कई प्रसंग सुनाए। कथा का समापन पूर्णाहुति व भंडारे के साथ गुरुवार को होगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।