खैरथल-तिजारा स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
खैरथल-तिजारा जिले के स्थापना दिवस-2025 के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 7 अगस्त 2025 को जिलेभर में सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस के दिन दोपहर 1:00 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि शाम 7:00 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुरानी अनाज मंडी, खैरथल में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे स्थापना दिवस का उत्सव और भी मनोरम बनेगा।