राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में शिक्षण कार्य जारी
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में बी ए प्रथम सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों की कक्षाओं में शिक्षण कार्य जारी है | प्राचार्य डॉ रवि कुमार विजय ने बताया की महाविद्यालय में संचालित इतिहास, लोक प्रशासन, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी तथा हिंदी विषयों की कक्षाओं के अध्यापन कार्य के लिए विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी आमंत्रित कर ली गई है | समाजशास्त्र विषय का शिक्षण कार्य 21 जुलाई से जारी है | महाविद्यालय सूचना पट्ट एवं विद्यार्थियों के वाट्स एप ग्रुप पर महाविद्यालय समय सारणी उपलब्ध है | विभिन्न राजकीय योजनाओं के लाभ के लिए एवं विश्वविद्यालय परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी की न्यूनतम उपस्थिति 75% अनिवार्य है।


