व्यापारी के अपहरण और लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ थाना क्षेत्र के कारोठ गांव के ठेकड़ा वाले हनुमान मंदिर के समीप 6 जून को व्यापारी को अपहरण करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए शेष एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मस्तपुर गोविंदगढ़ हाल निवासी मुल्तान नगर नई बस्ती वैशाली नगर अलवर दीपक उर्फ दीपू पुत्र मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से लूटी गई राशि 1500 रुपये व एक देशी कट्टा जप्त किया है। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि 6 जून की रात्रि को व्यापारी नवीन कुमार को कुछ लड़कों ने अपहरण कर लिया है और उनके परिवार जनों से रुपयों की मांग की थी। जिसमे फ़ोन पे से लेन-देन भी हुआ। इस सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना के नेतृत्व में विभिन्न टीमें रवाना की गई थी। पुलिस की कार्यवाही को देखते हुए आरोपीयो ने व्यापारी को भरतपुर क्षेत्र में छोड़ा और फरार हो गए। जो व्यापारी का अपहरण हुआ था। उसे सकुशल उसी रात्रि में बरामद कर लिया था। वही व्यापारी के द्वारा पहनी गई सोने की अंगूठी सहित नगदी लूट ली थी। जिस पर मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने कार्यवाही करते हुए तकनीकी व सीसीटीवी एवं कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए तीन जनों को बापर्दा गिरफ्तार किया। तीनों युवक करीब 20-25 वर्ष के है एवं अलवर के रहने वाले है। जिनमे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पूर्व में तीनो आरोपियो को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा पुलिस ने मस्तपुर गोविंदगढ़ हाल निवासी मुल्तान नगर नई बस्ती वैशाली नगर अलवर दीपक उर्फ दीपू पुत्र मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से लूटी गई राशि 1500 रुपये व एक देशी कट्टा जप्त किया है।