सेठ दाऊदयाल राउमावि चिकसाना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
भरतपुर(कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 06 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सेठ दाऊदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिकसाना में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुतोष गुप्ता द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को कानूनी संबंधी, विधि का सही पालन, निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी प्रक्रिया, बाल विवाह अभिशाप एवं उसके दुष्परिणाम, पोक्सो अधिनियम, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना, 2024 योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों का हेल्पलाईन नं. 1098, नालसा के टोल-फ्री राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाईन नं. 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013, अनुसूचित जाति, जनजाति के विरूद्ध अस्पृश्यता और अत्याचार के अपराधों से संबंधी कानून, नालसा जागृति स्कीम, नालसा संवाद स्कीम, नालसा डाउन स्कीम, नालसा थीम सॉन्ग, साइबर क्राइम, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, महिला सशक्तिकरण, बिना लाइसेन्स वाहन न चलाना, टैªफिक नियम, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के बारे में बताया एवं उनकी समस्याओं का निराकरण किया।
शिविर का संचालन वरिष्ठ शिक्षक जल सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य करन सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।