राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ौदामेव में आयोजनः भारतीय संविधान पर विशेष कार्यशाला में छात्राओं ने प्रस्तुत किए विचार

Aug 7, 2025 - 13:28
 0
राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ौदामेव में आयोजनः भारतीय संविधान पर विशेष कार्यशाला में छात्राओं ने प्रस्तुत किए विचार

बड़ौदामेव, (अलवर/ रामबाबू शर्मा) राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ौदामेव में भारतीय संविधान की निर्माण प्रक्रिया एवं विशेषताएं विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. सुंदर बसवाल ने की।

प्रो. बसवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान देश की आत्मा है। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि संस्कृति और विविधता का प्रतिबिंब है। इसकी प्रस्तावना, मूल अधिकार, कर्तव्य और समानता जैसे सिद्धांत हमारे लोकतंत्र की रीढ़ हैं।

कार्यशाला में महाविद्यालय की छात्राओं ने भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं पर पत्र वाचन प्रस्तुत किए। मोना कुमारी ने भारतीय संविधान और महिला सशक्तिकरण पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। सपना ने संविधान में सामाजिक न्याय पर अपने विचार रखे। भारती ने अधिकारों के बारे में बताया। अंकिता ने भारतीय संविधान को विश्व का सबसे उत्कृष्ट संविधान बताया।

कार्यक्रम का संचालन बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नीरा ने किया। नोडल अधिकारी प्रो. बसवाल ने छात्राओं के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि देश की युवा पीढ़ी में संवैधानिक समझ और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति चेतना जागृत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंत में पत्र वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार रीना, द्वितीय पुरस्कार अंकिता और तृतीय पुरस्कार अंजलि एवं वकीला को मिला। इसके अतिरिक्त तनुजा, पिंकी, संजना, भारती, सपना और मोना को सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................