ब्लड हेल्प टीम के सदस्य ने समय पर पहुंचकर किया रक्तदान
भरतपुर (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) : ब्लड हेल्प टीम राजस्थान की शाखा जिला भरतपुर ने एक जरूरत गर्भवती महिला सोनू कुमारी w/o महेश निवासी करई नदबई को अचानक डिलेवरी के समय B+ ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर ब्लड हेल्प टीम के सदस्य नीतेश कुमार निवासी देवरी रूपबास ने समय पर आर. बी. एम. ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। इस सराहनीय कार्य हेतु परिजनों ने टीम के सदस्यों को धन्यवाद व्यक्त किया। मौके पर ब्लड हेल्प टीम राजस्थान के अध्यक्ष व संचालक प्रमोद कुमार देवरी, ब्लड हेल्प टीम के सदस्य लवकुश निर्मल, तेजवीर सिंह लोधी, गब्बर शेर बयाना पहुंचे।


