टहला बाईपास पर बोलेरो की टक्कर से चार घायल
राजगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
राजगढ़ उपखंड के टहला क्षेत्र के टहला बाईपास स्थित लाड़या का गुवाड़ा के पास बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाईक सवार चार व्यक्ति घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए एम्बुलेंस 108 में सीएचसी राजगढ़ लाया गया। जिनमें से दो व्यक्तियों की हालत गम्भीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया गया तथा दो व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी देदी। डॉ. आरसी यादव ने बताया कि एम्बुलेंस की सहायता से चार घायलों को लाया गया। जिनमे दो जने गंभीर घायल थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर ले जाया गया एवं दो जनों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी देदी। कुण्डला के रामसिंहपुरा गांव निवासी कपूर बैरवा ने बताया कि वह व उसके मामा का पुत्र नीरज बैरवा, मौसी का लड़का मनीष निवासी बिगोता तथा दौसा क्षेत्र के देवरी सराय निवासी गोपाल बाईक पर सवार होकर नारायणी धाम जा रहे थे। रास्ते में टहला बाईपास के पास सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने बाईक को टक्कर मारी दी। जिससे चारों घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एम्बुलेंस 108 से राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया। गम्भीर रूप से घायल मनीष बैरवा व नीरज बैरवा को प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ से अलवर रैफर कर दिया गया।

