विधायक सुखवंत सिंह ने वृद्धा आश्रम का किया उद्घाटन: लोकगायक हरिराम गुर्जर द्वारा अपने माता-पिता की मूर्ति स्थापित कर किया आयोजन

Jun 9, 2025 - 16:43
 0
विधायक सुखवंत सिंह ने वृद्धा आश्रम का किया उद्घाटन: लोकगायक हरिराम गुर्जर द्वारा अपने माता-पिता की मूर्ति स्थापित कर किया आयोजन

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा) 

कस्बा अलावडा़ की गुर्जर बनी पर बने मंदिर में मत्था टेक भंडारे में प्रसाद पाया । रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के कस्बा अलावडा में विधायक सुखवंत ने  नौगांवा वाया आलमपुर मार्ग पर गुर्जर बनी में बने शिव परिवार और हनुमान जी के मंदिर में मत्था टेका और लोकगायक स्थानीय निवासी हरिराम गुर्जर द्वारा मंदिर के समीप अपने माता-पिता की 8 जून को मूर्ति स्थापित कराई थी और 9 जून को वृद्धा आश्रम के उद्घाटन और भंडारे का आयोजन रखा था।

जिसमें आज विधायक सुखवंत सिंह ने वृद्धा आश्रम का उद्घाटन   करने के साथ ही मंदिर में दर्शन कर वंहा चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही 8 जून को कस्बे के गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरनाम सिंह की चाची अजीत सिंह कुलवंत सिंह की माता जी के परलोक सिधार जाने  पर शौका कुल परिवार को  सांत्वना देने पहुंच ढांढस बंधाया। बनी पर लोकगायक हरिराम गुर्जर परिवार द्वारा विधायक सुखवंत सिंह का साफा बांध स्वागत किया गया। इस दौरान शशीकांत शर्मा, हरिराम गुर्जर, डाक्टर राम-लखन गुर्जर, मास्टर चेतराम, तीर्थ राम,घनश्याम शर्मा, महाराज सिंह, अमरचंद सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................