ड्रोन से नैनो यूरिया और डीएपी छिड़काव पर मिलेगा अनुदान

Aug 11, 2025 - 12:14
 0
ड्रोन से नैनो यूरिया और डीएपी छिड़काव पर मिलेगा अनुदान

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
           नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के ड्रोन से छिड़काव को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। कस्टम हायरिंग सेंटर पर उपलब्ध ड्रोन से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का फसलों पर छिड़काव करने वाले कृषकों को सरकार अनुदान देगी।
         संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार खैरथल विजय सिंह ने बताया कि नैनो डीएपी का छिड़काव करने पर 2900 रुपए प्रति हैक्टेयर लागत आएगी, जिस पर सरकार 2500 रुपए का अनुदान उपलब्ध कराएगी एवं 400 रुपए संबंधित किसान को वहन करने होंगे। इसी तरह नैनो यूरिया का छिड़काव करने पर 2000 रुपए की लागत आएगी, उतना ही सरकार अनुदान उपलब्ध कराएगी, यानि नैनो यूरिया के छिड़काव पर शत प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग ने खैरथल जिले के लिए 550 हैक्टेयर क्षेत्र में ड्रोन से नैनो यूरिया एवं 550 हैक्टेयर क्षेत्र मे ड्रोन से नैनो डीएपी के छिड़काव के लक्ष्य निर्धारित किए है। खरीफ सीजन में किसान बाजरा एवं मूंगफली एवं रबी सीजन में गेहूं, जौ, सरसों एवं चना फसल में डीएपी एवं नैनो यूरिया का छिड़काव करा सकेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................