ईमानदारी आज भी कायम है, रक्षाबंधन के पर्व पर दिया ईमानदारी का परिचय
वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
रक्षाबंधन के पर्व पर अलवर से मथुरा जाते समय एक महिला यात्री का बैग राजस्थान रोडवेज की बस में छूट गया। बैग बस के परिचालक महेंद्र शर्मा को मिल गया। महिला यात्री व उसके भाई के द्वारा मथुरा बस स्टैंड पुलिस चौकी एवं बस स्टैंड पर संपर्क किया गया। मथुरा बस स्टैंड से गाड़ी परिचालक का नंबर लेकर परिचालक महेंद्र शर्मा से संपर्क किया गया तो महेंद्र शर्मा ने बताया एक बैग बस में रखा हुआ है।जो मेरे पास है। गाड़ी में भीड़ ज्यादा है ।अभी सामान नहीं देख सकता बाद में देखकर बताऊंगा। आप निश्चित रहे बैग मैंने मेरे कब्जे में ले लिया है। परिचालक शर्मा ने बैग को देखा तो बैग में ₹20000 रुपए एवं जेवरात सोने का सामान कुछ कपड़े रखे हुए थे।बैग एवं बैंग में रखें सामान को वापस अलवर से मथुरा पहुंचने के बाद पुलिस मथुरा उत्तर प्रदेश के सामने एवं मथुरा बस स्टैंड प्रभारी के समक्ष महिला यात्री व उसके भाई को बुलाकर उत्तर प्रदेश पुलिस की निगरानी में₹20000 रुपए व लगभग तीन तोला सोने का सामान वापस लौटा कर यात्री को सम्मान पूर्वक उनके सामान को वापस कर उन्हें रक्षाबंधन की खुशियां लौटाई। अपना सामान प्रकार महिला व उसका भाई बहुत खुश हुए ।इस प्रकार से राजस्थान रोडवेज परिचालक महेंद्र शर्मा अलवर डिपो ने अपनी ईमानदारी का परिचय दिया ।राजस्थान रोडवेज हमेशा से यात्रियों के सामान एवं यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखती है राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी ईमानदारी की एक मिसाल पेश करते रहते हैं हमेशा भगवान महेंद्र शर्मा परिचालक को इस प्रकार से ईमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिए प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाते रहे ऐसी हमारी सब की कामना है।


