नूंह–मुंडाका बॉर्डर हिंसा मामले में 4 अरेस्ट: तीन को भेजा जेल, एक आरोपी रिमांड पर लिया, 5 पहले ही पकड़े जा चुके

Aug 17, 2025 - 12:16
 0
नूंह–मुंडाका बॉर्डर हिंसा मामले में 4 अरेस्ट: तीन को भेजा जेल, एक आरोपी रिमांड पर लिया, 5 पहले ही पकड़े जा चुके
पुलिस की गिरफ्त में पकडे़ गए आरोपी।

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडाका बॉर्डर पर हुई दो पक्षों की हिंसक झड़प में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी राजस्थान में अलवर जिले के हाजीपुर गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों कोर्ट में पेश किया,जहां से तीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं एक मुख्य आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले पुलिस 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है ,जिन्हें उसी दिन जमानत दे दी गई थी। हरियाणा–राजस्थान बॉर्डर पर अभी हालत सामान्य बने हैं। पुलिस लगातार घटना स्थल पर डटी हुई है।

  • एक आरोपी रिमांड पर तीन गए जेल

नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि 12 अगस्त को हरियाणा–राजस्थान बॉर्डर पर गांव मुंडाका में हुई हिंसक झड़प के आरोपी एक ठिकाने पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर चार आरोपियों को काबू कर लिया।

आरोपियों की पहचान नसीम उर्फ नस्सी, शाहबाज, सेकूल और युनूस के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को फिरोजपुर झिरका की अदालत में पेश किया गया। जहां से शाहबाज, सेकुल और युनूस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, वहीं नसीम उर्फ नस्सी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। नसीम उर्फ नस्सी से ही झगड़े की शुरुआत हुई थी। आरोपी से इस मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • इससे पहले पांच आरोपी को मिल चुकी है जमानत

इस मामले में पुलिस लुकमान (32), जुबैर (37), उमरदीन (35), सकरुल्ला खान (40) और रुस्तम (37) को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिन्हें उसी दिन जमानत मिल गई थी। पुलिस के मुताबिक, बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल इलाके में अब माहौल शांतिपूर्ण है। फिर भी एहतियात तौर पर मौके पर पुलिस की 2 कंपनियां तैनात हैं।

दरअसल, मुंडाका बॉर्डर पर 12 अगस्त को गाड़ी खड़ी करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। हंगामा बढ़ने पर राजस्थान बॉर्डर के थानों की पुलिस बुलाई गई, लेकिन भीड़ डेढ़ घंटे तक बेकाबू रही। इसके बाद पुलिस ने 25 नामजद सहित करीब 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

  • क्या था मामला

इस मामले में गांव मुड़ाका के सरपंच रामकिशन सैनी ने बताया कि 12 अगस्त को पहले 2 युवकों ने टेंट व्यापारी पर बोतल से हमला किया। बाद में भीड़ इकट्ठा हो गई और उनके ऊपर पथराव कर दिया। सरपंच ने आगे कहा कि भीड़ ने मकानों व दुकानों की छतों से पथराव किया, कांच की बोतलें फेंकी और एक बाइक व दुकान में आग लगा दी। इसमें करीब 7 लोग घायल हुए। फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................