मदर हब एंड स्पॉक मॉडल है लैब टेक्निशियन संवर्ग के साथ कुठाराघात - चितारी
अलवर (राजस्थान) बीते 5 August को राजस्थान सरकार और m/s TCIL New Delhi & M/s Krishna Diagnosis lab Pune के मध्य एक MOU हुआ है , जिसमें की अब राजस्थान की सारी सरकारी लैब मदर हब एवं स्पॉक मॉडल के तहत् चलाई जायेंगी । जिसमें मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना अब एक निजी ठेका कंपनी के तहत कार्य करेगी ।
युवा लैब टेक्निशियन अभिषेक शर्मा चितारी का कहना है की ये लैब टेक्निशियन कैडर के साथ कुठाराघात है और इससे अब आने वाली नई भर्तियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा । क्योंकि जब 6 हज़ार में लैब टेक्निशियन उपलब्ध हो जाएँगे तो सरकार अत्यधिक सैलरी वाला टेक्निशियन क्यों वहन करेगी । इसके साथ ही लैब की जाँच गुणवत्ता में भी फ़र्क़ साफ़ नज़र आएगा जो कि आम नागरिकों के साथ अन्याय होगा । इस मॉडल के विरोध में 18 August को पूरे राजस्थान में ज्ञापन के तहत् विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा ।