चारभुजा नाथ का जलझूलन महोत्सव 27 अगस्त से शुरू,सातवें रक्तदान शिविर मे 1111 यूनिट का लक्ष्य

Aug 23, 2025 - 13:41
 0
चारभुजा नाथ का जलझूलन महोत्सव 27 अगस्त से शुरू,सातवें रक्तदान शिविर मे 1111 यूनिट का लक्ष्य

गुरला:-( बद्री लाल माली ) कोटड़ी चारभुजा नाथ का जलझूलन महोत्सव 27 अगस्त से शुरू होगा। इससे पहले 24 अगस्त को मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। वर्ष 2017 से सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन ने महोत्सव में रक्तदान शिविर की शुरुआत की। वर्ष 2020 एवं 2021 में कोरोना के कारण कैंप नहीं लगाए गए थे। वर्ष 2017 में लगाए पहले शिविर में 200 यूनिट रक्तदान हुआ था। इसके बाद 2018 में 275, 2019 में 435 .

रक्तदान शिविर के लिए लोगों को जागरूक करते

2022 में 658, 2023 में 980, 2024 में 1048 और इस बार 1111 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर लगाने की शुरुआत भी कोटड़ी चारभुजा के जलझूलन महोत्सव से की थी। इसके बाद कारवां बढ़ता गया। कोटड़ी में लगाए शिविरों में भी हर साल रक्तदाताओं की संख्या बढ़ती गई। 200 यूनिट से हुई शुरुआत एक हजार से अधिक यूनिट पहुंच चुकी है। सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा के हर पंचायत रक्त पंचायत अभियान के संस्थापक गोपाल विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में करीब 86 टीमें गांवों और ढाणियों तक रक्तदान के लिएलोगों को जागरूक कर रही हैं। विजयवर्गीय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान जागरूकता के लिए हर पंचायत रक्त पंचायत अभियान की शुरुआत की। अब तक जिले में 600 से अधिक रक्तदान शिविर लगाकर 70 हजार यूनिट रक्तदान करवाया गया। 35000 रक्तवीरों का डाटा बैंक ब्लड ग्रुप के साथ जिले का पहला सिंगल डोनर प्लेट्लेट्स एसडीपी डोनर होने का गौरव प्राप्त है। सर्वाधिक रक्तदान के लिए सरकार राज्य स्तर पर सम्मानित कर चुकी है।देशभर में कहीं भी रक्तदान करने चले जाते हैं रक्तवीर. सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा के हर पंचायत रक्त पंचायत अभियान के संस्थापक गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि किसी भी मरीज को रक्त की जरूरत होने पर मैसेज आते ही रक्तदाता रक्त देने पहुंच जाते हैं। डोनर देश में कहीं भी रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं। फाउंडेशन ने रक्तदान की शुरुआत वर्ष 2014 में की थी लेकिन कैंपों की शुरुआत वर्ष 2017 में कोटड़ी चारभुजा के जलझूलन महोत्सव से हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................