गुरला में बारिश के बाद उफनते नालों में बही बोलेरो कार में तीन लोगो की ग्रामीणों ने बचाई जान
गुरला (बद्रीलाल माली ) गुरला क्षेत्र में भारी बारिश के बाद बोलेरो पानी में बहने की घटनाएं सामने आई हैं. एक बोलेरो गाडरमाला के पास नाले में तेज बहाव में बह गयी, बोलेरो सवार तीन युवकों की स्थानीय ग्रामीणों ने जान बचाई राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार को तेज बारिश के बाद घटनाओं ने लोगों को हैरान कर दिया. घटना गाडरमाला गांव की है, जहां एक बोलेरो गाड़ी बरसाती नाले के फूल पर से बह गई. गाडरमाला की घटना में बोलेरो में इंडेन गैस की पाइप लाइन में काम करने वाले रोजाना इस रास्ते से गाडरमाला के जवासिया रोड पर पुलिया पार कर रोज जाते हैं . बारिश के बाद शनिवार रात वह नाले की पुलिया पार कर रहे थे इंडेन गैस की पाइप लाइन में काम करने वाले कर्मचारी थे पानी के तेज बहाव में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो पानी में बहकर फंस गई. बॉलरों सवार युवकों ने तैर कर और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अपनी जान बचाई वही बॉलरों अभी भी गहरे पानी में फंसी है ।


