AI से बनाया विवाहिता का अश्लील वीडियो: फ्रेंडशिप का बनाया दबाव, शादी के बाद से दे रहा था धमकी

Sep 9, 2025 - 14:56
Sep 9, 2025 - 14:56
 0
AI से बनाया विवाहिता का अश्लील वीडियो: फ्रेंडशिप का बनाया दबाव, शादी के बाद से दे रहा था धमकी

उदयपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से एक विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाने का केस सामने आया है। आरोपी महिला के साथ साल 2021 में कॉलेज में पढ़ता था।

उन दिनों से ही फ्रेंडिशप का दबाव बना रहा था। पीड़ित ने सोमवार (8 सितंबर) को सवीना थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पति को भेजा अश्लील वीडियो

थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि महिला एक सप्ताह से पीहर में रह रही थी। आरोपी ने 4 सिंतबर को एआई से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके पति को भेज दिया। पति ने जब यह वीडियो देखा तो वे हैरान रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी पत्नी को दी।

विवाहिता के साथ पढ़ा था आरोपी

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी 2021 में कॉलेज में उसके साथ ही पढ़ता था। तब से ही दोस्ती करने का दबाव बनाता रहता था। करीब 10 महीने पहले ही विवाहिता शादी हुई थी। उसके बाद भी उसने विवाहिता का पीछा नहीं छोड़ा। आरोपी फिलहाल कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा है।

वीडियो शेयर करने की धमकी

थानाधिकारी ने बताया कि दोस्ती नहीं करने पर आरोपी फेक अश्लील वीडियो बनाकर शेयर करने की धमकी दे रहा था। इस वजह से विवाहिता ने पुराना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया था। ऐसे में आरोपी ने परिचितों को यह वीडियो भेज दिया। आरोपी ने फेक वीडियो के जरिए बदनाम करने की कोशिश की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

डीपफेक टेक्नोलॉजी का शिकार होने पर घबराएं नहीं...ये स्टेप लें...
  • साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें।
  • https://www.cybercrime.gov.in में “Report Women/Child Related Crime” सेक्शन से डीपफेक की शिकायत दर्ज की जा सकती है।
  • वीडियो या इमेज का स्क्रीनशॉट, लिंक और अन्य सबूत अपलोड करें।
  • नजदीकी साइबर सेल या पुलिस थाने में जाएं।
  • शिकायत पत्र के साथ डीपफेक से संबंधित सभी सबूत (जैसे वीडियो, लिंक, चैट, स्क्रीनशॉट) साथ ले जाएं।
  • FIR दर्ज कराएं, खासकर अगर मामला महिला की गरिमा, धमकी या अश्लीलता से जुड़ा हो।
  • अगर डीपफेक कंटेंट फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब आदि पर हो तो संबंधित पोस्ट को रिपोर्ट करें और take down request डालें।
  • महिलाओं के मामलों में महिला हेल्पलाइन 1091 या 181 पर कॉल करें।
  • नेशनल कमीशन फॉर वुमन (NCW) की वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है