ग्राम पंचायत मुख्यालय सोंखर में हुई कार्यशाला आयोजित
महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में बालिकाओं को सरकार की योजनाओं की विस्तार दी जानकारी
कठूमर ( दिनेश लेखी) उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोंखर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोंखर में मंगलवार को महिला अधिकारिता द्वारा संकल्प एचईडब्लू मिशन शक्ति के तहत प्रारंभ किये गए जागरुकता अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सुपरवाइजर विष्णुदत्त शर्मा द्वारा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाले 1.5 लाख रुपये, उडान योजना के तहत मिलने वाले मुफ्त सेनेटरी नेपकिन, महिलाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए मिलने वाले लोन की स्कीम, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना सरकार द्वारा महिला शिक्षा हेतु समर्पित योजनाएं जैसे शिक्षा सेतु के तहत मुफ्त आरएससीआईटी, दसवीं बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करना आदि के बारे में विस्तार से बताया।
शर्मा ने आगे बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अपनी समस्त योजनाओं व गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं का समग्र सशक्तिकरण करना है। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग द्वारा थाने में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की विधिक काउंसलर कनक शर्मा, हिमानी शर्मा व साथिन संता सैनी तथा विद्यालय की छात्रायें व अध्यापकगण मौजूद थे।

