अलवर सांसद युवा खेल उत्सव में भाग लेने के लिए युवाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वी-शक्ती टीम ने गांव-गांव जाकर युवाओं को किया प्रेरित

Sep 13, 2025 - 12:11
Sep 13, 2025 - 12:42
 0
अलवर सांसद युवा खेल उत्सव में भाग लेने के लिए युवाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वी-शक्ती टीम ने गांव-गांव जाकर युवाओं को किया  प्रेरित

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा) 

 अलवर सांसद युवा खेल उत्सव में भाग लेने के लिए युवाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वी-शक्ती टीम ने गांव-गांव जाकर युवाओं को प्रेरित किया। वीशक्ती ट्रस्ट द्वारा कस्बा अलावड़ा के विभिन्न विद्यालयों में पंहुच अलवर सांसद युवा खेल उत्सव में भाग लेने के लिए युवाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाई और युवाओं को बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए गांव-गांव में जाकर विद्यालय के बच्चों और अध्यापकों को प्रेरित किया । भाजपा कार्यकर्ता शशिकांत शर्मा ने वी_शक्ति ट्रस्ट की ब्लॉक अधिकारी मोनिका,रीना खंडेलवाल और सोनू योगी के साथ राजकीय और निजी स्कूलों में पंहुच स्टाफ और बच्चों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए समझाया साथ ही बच्चों को खेलो में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। 
आज टीम ने कस्बा अलावड़ा के सभी विद्यालयों के अलावा चौमा, मानकी, गुजरपुर सहित आसपास के गांवों के विद्यालयों में भी संपर्क किया और बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
अलवर सांसद खेल उत्सव में बच्चे क्रिकेट,कबड्डी, खो-खो ,वालीबाल,बास्केटबॉल,रस्सा कस्सी, शॉट बाल, लाॅंग जंप, कुश्ती,बॉक्सिंग, बैडमिंटन, योग आदि खेलों में भाग ले सकते हैं।इस दौरान टीम ने गत वर्ष हुए अलवर सांसद युवा खेल उत्सव टूर्नामेंट में रही कमियों और उन्हें दूर करने के लिए बच्चों और अध्यापकों से सुझाव भी मांगे। इस दौरान वी शक्ती टीम सदस्य मोनिका, रीना खंडेलवाल, सोनू योगी, शशिकांत शर्मा और अभिषेक रावल आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................