विकसित भारत के लिए "युवा समिट" कार्यक्रम "श्री रांगेय राघव महाविद्यालय वैर मे आयोजित

Sep 18, 2025 - 14:22
 0
विकसित भारत के लिए "युवा समिट" कार्यक्रम "श्री रांगेय राघव महाविद्यालय वैर मे आयोजित

वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय  सेवा केंद्र वैर की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अपने 75 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाये गए नशा मुक्ति युवा अभियान विषय पर  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मय भारत के सहयोग से आध्यात्मिक संगठनों द्वारा विकसित भारत के लिए "युवा समिट" कार्यक्रम "श्री रांगेय राघव महाविद्यालय वैर के अंतर्गत आयोजित किया गया |
    कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ बालिकाओं द्वारा की गई| ब्रह्माकुमारी गीता बहन प्रभारी वैर, भुसावर ने बताया कि कॉलेज जाने के समय से विद्यार्थी अपनी समझ को विकसित करता है यदि समय पर समझ मिल जाती है तो व्यसनो का शिकार होने से बच जाता है और अपने जीवन को श्रेष्ठ बना लेता है |आज के युवा कुसंग में पड़ने से व्यसनों का शिकार हो जाता है और उसकी वजह से उसका जीवन पतन की ओर चला जाता है| वह सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाता | युवावस्था  से ही वह अपने जीवन में यदि लक्ष्य निर्धारित कर ले तो निश्चित रूप से ही वह अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकता है और भारत को विकसित भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है | 
  ब्रह्म कुमारी वर्षा बहन ने सभी को व्यसन मुक्ति के लिए प्रतिज्ञाएं कराते हुए कि न हम व्यसन करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे, इसके दुषप्रभाव से सभी को जागरूक करेंगे, अपने घर, समाज, शहर और देश को व्यसन मुक्त भारत बनाएंगे |
  श्री रांगेय राघव महाविद्यालय के प्राचार्य भ्राता शिशुपाल लवानिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के समय में बच्चों को ऐसी शिक्षाएँ समय समय पर मिलनी चाहिए जिससे इनका उज्जवल भविष्य बने |हम धन्यवाद देना चाहेंगे ब्रह्म कुमारी बहनों का उन्होंने बच्चों को व्यसनो से दूर रहने के लिए प्रेरित किया यही उम्र होती है सीखने की इसी उम्र में अपना जीवन सवार सकते हैं और बिगाड़ सकते हैं |  इसका कार्यक्रम में कॉलेज एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ के अध्यापक गण एवं कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................