ग्रामीण सेवा शिविर में पेंशन व बीमा योजना से लाभान्वित हुए ग्रामीण

Sep 18, 2025 - 14:20
 0
ग्रामीण सेवा शिविर में पेंशन व बीमा योजना से लाभान्वित हुए ग्रामीण

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
           राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर  के अंतर्गत ग्राम पंचायत बासनी, उपखंड मुण्डावर के अटल सेवा केंद्र में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
         इस दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र कि निवास  गिरजा देवी पत्नी रामसिंह जाट ने बताया कि वे इस शिविर के माध्यम से निःशुल्क बीमा योजना से लाभान्वित हुई हैं। उनके पालतू पशुओं का बीमा कराए जाने से आकस्मिक दुर्घटनाओं की स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। उन्हें 40,000 रुपये तक का वार्षिक बीमा कवर उपलब्ध कराया गया है।
        गिरजा देवी ने कहा कि पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर उचित मार्गदर्शन व टीकाकरण करवाया जाता है। इससे पशुओं को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। उन्होंने बताया कि सरकार की इस पहल से अब ग्रामीणों को अपने पशुओं के लिए बेहतर सुरक्षा व सुविधाएं मिल रही हैं।
       अधिकारियों ने बताया कि शिविर में पेंशन, बीमा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ-साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर ही आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................