सूरज माली हमला प्रकरण में पीसीसी द्वारा गठित टीम ने माली से की चर्चा

Sep 23, 2025 - 14:28
 0
सूरज माली हमला प्रकरण में पीसीसी द्वारा गठित टीम ने माली से की चर्चा

चित्तौड़गढ़ (बद्रीलाल माली):- चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन तहसील के भोपाल खेड़ा निवासी सूरज माली पर पानी की मांग को लेकर जानलेवा हमले के मामले में कपासन में धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सम्पूर्ण मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम गठित की गई थी। आज टीम कपासन धरना स्थल पर पहुंची व सूरज माली के परिजनों सहित सर्वसमाज के लोगों से इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। पीसीसी द्वारा गठित टीम ने राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली से भी इस घटना के बारे में चर्चा करते हुए अब तक की माली समाज द्वारा किये जा रहे आंदोलन के बारे में भी जानकारी हासिल की। माली ने टीम को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि सूरज माली बहुत ही गरीब परिवार से है। उसके साथ जो घटना घटी वह निंदनीय है। जिसने कपासन के लोगों के लिए स्थानीय विधायक द्वारा किये गये वादे को याद दिलाया था, सूरज माली को अभी सहायता की सख्त आवश्यकता है वहीं प्रशासन द्वारा अब तक की जा रही कार्यवाही से भी संतुष्ट नहीं है। प्रशासन कही ना कही विधायक के दबाव में काम कर रहा है। इस टीम में पीसीसी महासचिव मोहन डागर, चित्तौड़गढ़ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, श्रम सलाहकार समिति के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली व पीसीसी सचिव ताराचंद सैनी शामिल थे। पीसीसी द्वारा गठित टीम का भीलवाड़ा आगमन पर समाज द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................