विनायक विद्यापीठ के 7 खिलाड़ियों का राज्यस्तर पर चयन
गुरला (बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित भुणास में विनायक विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय के 6 विद्यार्थियों का हैंडबाल राज्यस्तर प्रतियोगिता के लिए अंडर 14, 17 और 19 वर्षीय छात्र एवं छात्रा वर्ग में चयन हुआ। राज्य स्तर हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए विद्यालय से 14 वर्ष में इशांत माली, खुशी जाट और 17 वर्ष और 19 वर्ष में कुलदीप गुर्जर, अर्पित सिंह राठौड़, प्रिंस सुथार और पीयूष काबरा का चयन हुआ। 17 और 19 वर्ष हैंडबाल छात्र राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सावता चित्तौड़गढ़ और 14 वर्षीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गंगानगर पलसाना में होगा। विद्यालय के छात्रा अनुग्रह जॉर्ज ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता। जॉर्ज राज्य स्तरीय कुश्ती में भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व करेगा। हैंडबॉल राज्य स्तरिय प्रतियोगिता भाग लेने से पूर्व 23 से 27 सितंबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरिया माण्डल एवं विनायक विद्यापीठ भुनास में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर होगा। उपलब्धि पर विद्यालय के संस्था प्रधान आलोक कुमार पारीक, सचिव राज नायर एवं संस्था के कॉर्डिनेटर डॉ. यश कुमावत ने स्वागत किया। संस्था निदेशक डॉ. देवेंद्र कुमावत ने बधाई दी।