मेजबान द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रहा उपविजेता, सुखाड़िया विवि की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

Sep 28, 2025 - 12:30
 0
मेजबान द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रहा उपविजेता,  सुखाड़िया विवि की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) जिले के भीण्डर के द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में सुखाड़िया विवि अंतर महाविद्यालय छात्रा वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सीनियर सुखाड़िया विवि चयनकर्ता हरिसिंह राजावत थे। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या डॉ. तरूणा सुथार ने की। विशिष्ट अतिथि चयनकर्ता सत्यनारायण गहलोत, प्रतियोगिता ऑब्जर्वर नीरू श्रीमाली, वाकपीठ शारीरिक शिक्षक अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया आदि थे। को-ऑर्डिनेटर चक्रवीरसिंह शक्तावत ने अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान शारीरिक शिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, संजय आमेटा, जगतसिंह राठौड़, लक्ष्मीलाल गुर्जर, पन्नालाल रेगर, महेन्द्र सिंह राठौड़, गोपीलाल जाट, राजेन्द्र सिंह शक्तावत का अभिनंदन किया गया।
दमदार रहा छात्राओं का प्रदर्शन
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजबान द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज भीण्डर व सुयश कॉलेज राशमी के बीच खेला गया। जिसमें सुयश कॉलेज की छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज को 15 अंक के अंतर से हराकर जीत हासिल की। मेजबान द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज की छात्राओं ने बेहतर खेल प्रदर्शन और खेल भावना का परिचय देकर मैच खेला। वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में कला महाविद्यालय उदयपुर विजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रभारी जीतमल लौहार, दक्षा चोबीसा, डॉ. कृष्णकांत, डॉ. नवीन सालवी, निशा उपाध्याय, डॉ. सीमा जाट, वरदीचन्द, उषा कुमावत, गिरजा सुधार, पुष्कर रावत, नरेन्द्र सिंह, पायल सेन आदि उपस्थित रहेे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................