करुणा केन्द्र तखतगढ़ से करुणा क्लब पंजिकृत विद्यालयों को पत्र भेजा

Oct 4, 2025 - 13:30
 0
करुणा केन्द्र तखतगढ़ से करुणा क्लब पंजिकृत विद्यालयों को पत्र भेजा

तखतगढ़ -   करुणा केन्द्र तखतगढ़ द्वारा केन्द्र अधीन रजिस्टर्ड विद्यालयों को पत्र भेजकर लिखा गया है कि करुणा क्लब अपनी गतिविधियाँ K . C . No लिखकर प्रधान कार्यालय चैन्नई अवश्य भेजा करें । आपका यह कदम बालकों के बाल मन में करुणा ' जीवदया का भाव भरकर राष्ट्र को एक चरित्रवान एवं संस्कारवान नागरिक देगा । केन्द्राधीक्षक जोशी ने यह बात बसन्त, पावा एवं रोडला तथा पादरली गाँव के विद्यालयों में करुणा क्लब गठित करते समय कही । जोशी ने सभी विद्यालयों के करुणा क्लब प्रभारी एवं प्रत्येक विद्यालय से दो करुणावान विद्यार्थीयों को आगामी आठ अक्टुबर को तखतगढ़ में होने वाले करुणा सम्मेलन में आने का न्यौता  दिया है । केन्द्र तखतगढ सचिव मनोज कुमार. महादेव सिंह ' शिक्षाविद् सोहन लाल जोशी सहित संस्था प्रधानों के सहयोग की सराहना की । अहिंसा दिवस पर बोलते हुए केन्द्र के पदाधिकारी सोहनलाल जोशी ने प्रार्थना कार्यक्रम में करुणा प्रार्थना को जोडने पर बल दिया । राष्ट्रीय अध्यक्ष एस शान्तिलाल जैन एवं उपाध्यक्ष पदम चन्द छाजेड के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।

  • बरकत खा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................