लोहार्गल धाम के श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर में मनाएंगे ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम :धार्मिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Oct 4, 2025 - 13:29
 0
लोहार्गल धाम के श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर में मनाएंगे ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम :धार्मिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
लोहार्गल धाम में स्थित श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर में 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम मनाये वाले कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार सुबह  11बजे  विशेष पूजा अर्चना के साथ हुआ। मंदिर के महंत आचार्य स्वामी अश्विनी दास महाराज के मुताबिक ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम का मुख्य कार्यक्रम एवं प्रमुख उत्सव कल्याण उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे गरुड़ ध्वज स्थापना शेषावतार श्री रामानुज स्वामी का अभिषेक हुआ। शाम 6:15 बजे श्री रामानुज स्वामी की शोभायात्रा वेंकटेश मैठ से लोहार्गल धाम के सूर्य कुंड तक निकाली गई। 4 अक्टूबर को सुबह 9:15 बजे वेंकटेश बालाजी एवं महालक्ष्मी जी का महाभिषेक होगा। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे हवन सहित धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होगें। इसी दिन शाम 6:15 बजे श्री वेंकटेश बालाजी एवं महालक्ष्मी जी की शोभायात्रा तीर्थ स्थल के मुख्य मार्ग से होते हुए निकाली जाएगी। श्री वेंकटेश बालाजी धाम के महंत स्वामी अश्विनी आचार्य महाराज ने बताया कि 5 अक्टूबर को 10:15 बजे पूजा अर्चना एवं 12:15 बजे तिरुप्पावड़ा कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस दिन शाम 5:15 बजे श्री वेंकटेश भगवान, भूदेवी एवं श्रीदेवी सहित सभी देवी देवताओं को नगर भ्रमण करवाया जाएगा। शाम 7:15 बजे बसंत उत्सव मनाया जाएगा एवं भजन संध्या भी आयोजित होगी जिसमें प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा रोचक एवं मनभावन भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान 6 अक्टूबर को सुबह 10:15 बजे गोदा रंगनाथ एवं लक्ष्मी वेंकटेश को मंगलगीत के साथ  हल्दी, मेहंदी लगाने का कार्यक्रम होगा। इस धार्मिक कार्यक्रम का प्रमुख उत्सव 7 अक्टूबर को कल्याण उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान श्री वेंकटेश की खाक चौक से श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर में बारात जाएगी। इसके बाद लक्ष्मी वेंकटेश गोदा रंगनाथ का पाणिग्रहण संस्कार विधि विधान से होगा। इसके बाद दोपहर में हवन पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा भी लगाया जाएगा जिसमें सैकड़ो लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................