ग्रामीण सेवा शिविरों में अब तक सैकड़ों जनों ने पिया काढा

Oct 4, 2025 - 13:34
 0
ग्रामीण सेवा शिविरों में अब तक सैकड़ों जनों ने पिया काढा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
ग्रामीण सेवा शिविरो में विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं से लोगों को घर बैठे ही लाभ मिल रहा हैं और लाभार्थी सेवा लेकर खुश नजर आ रहे हैं।लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सरकार द्वारा यह शिविर संचालित किये जा रहे हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में आयुर्वेद विभाग द्वारा भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिवर लगाकर आयुर्वेद की सुलभ औषधियो से इलाज को जन जन तक पहुंचाने का काम चिकित्सकों ने किया है।ब्लॉक नोडल आयुर्वेद अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमावत ने बताया कि गुरुवार तक कैंपों के माध्यम से 1648 जनों ने काढ़ा पिया है और 1222 रुग्णजनों को आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ दिया गया।उन्होंने कहा कि आयोज्य कैंपों में आयुर्वेद कर्मी सेवा तो दे ही रहे हैं साथ ही सेहत के लिए स्वस्थ खान-पान एवं दिनचर्या के बारे में भी लोगों को आवश्यक जानकारी दे रहे हैं।आयोजित होने वाले शिविरों में नाडी परीक्षण,क्वाथ वितरण,विधकर्म - मर्म थैरेपी,अग्निकर्म, कैपिंग आदि विधियों से भी लोगों को चिकित्सकीय सेवा देकर रोगमुक्त व दर्द दूर करने की चिकित्सा कर रहे हैं/ पेन मैनेजमेंट में आयुर्वेद की सेवा दी जा रही है।बच्चों के लिए स्वर्ण-प्राशन की जानकारी भी दी जा रही है,स्वास्थ्य के लिए आहार कितना उपयोगी है, इसके बारे में भी आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा बताया जा रहा है,योग की महत्वता बताते हुए कौन से रोग में कौन सी योग मुद्रा फायदेमंद रहती है और हेल्दी रहने के लिए कौन से योग करने चाहिए इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है ।आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने का काम इन शिविरों में हुआ है और इसी मुख्य उद्देश्य को लेकर चिकित्सा शिविरों में आयुर्वेद विभाग अपनी सेवा दे रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................