सिक्किम के राज्यपाल माथुर ने चेतना केंद्र भवन का किया लोकार्पण :शक्तिपीठ शाकंभरी माता की पूजा अर्चना की

Oct 5, 2025 - 13:54
 0
सिक्किम के राज्यपाल माथुर ने चेतना केंद्र भवन का किया लोकार्पण :शक्तिपीठ शाकंभरी माता की पूजा अर्चना की

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
 सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने रविवार को उदयपुरवाटी में आनंदश्री चेतना केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस केंद्र में पूर्व में संचालित  चिकित्सा परामर्श कक्ष, संस्कृति संग्रहालय, स्वाध्याय केंद्र, पुस्तकालय एवं वाचनालय, लक्ष्मण-हस्तीमल स्मृति चेतना चित्र दीर्घा, आभा स्मृति संस्कार विद्या वाटिका का अवलोकन किया। इस मौके पर केन्द्र अध्यक्ष, पूर्व कुलपति डॉ. लोकेश शेखावत, झुंझनू विधायक राजेंद्र भांबू, भवन प्रभारी डॉ तेजश्री शेखावत और सह प्रभारी जयश्री शेखावत ने उनका साफा बंधवा, शाल ओढ़ा और बुके भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत यहां देशी औषधि का पौधा लगाया।

राज्यपाल माथुर ने यहां चेतना केंद्र परिवार के साथ दोपहर का भोजन लिया। इस मौके पर हरियाणा के राज्य सूचना आयुक्त प्रदीप शेखावत सहित अन्य गणमान्य नागरिकों से चर्चा की। इसके बाद वे जयपुर के लिए रवाना हो गए। 
इससे पहले राज्यपाल माथुर ने शक्तिपीठ  शाकंभरी माता मंदिर में पुजारी पवन शर्मा ने पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार कर पूजा अर्चना करवाई। 
ये रहे उपस्थित- कार्यक्रम में कृष्णा कंवर, हेमंत निर्मल विराटनगर, अशोक सिंह बड़ागांव,  प्रेम सिंह बनवासा, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, रामेश्वरम लाल रणवा, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा, चुरू के होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ अमर सिंह शेखावत, विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा, दिनेश धाभाई, भवानी शंकर शर्मा, प्यारेलाल डूकिया, चिड़ावा पालिका के पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, बलवंत सिंह चिराना, उदयपुरवाटी पालिकाध्यक्ष राम निवास सैनी, चिड़ावा पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा, कर्नल हेमसिंह शेखावत, रिसाल सिंह पायल, वैद्य चंद्रकांत गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................