संस्कृत भारती जालौर विभाग का आवासीय भाषा बोधन वर्ग 12 से 15 अक्टूबर तक बागरा में
सिरोही (रमेश सुथार)
संस्कृत भारती जालौर विभाग द्वारा आवासीय भाषा बोधन वर्ग का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर, बागरा में 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। भाषा बोधन वर्ग की पूर्व तैयारी को लेकर विभागीय गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रांत अध्यक्ष तुलसीदास शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विभाग संयोजक भंवरलाल मुंगिया ने बताया कि यह तीन दिवसीय वर्ग पूर्णतः आवासीय होगा। इसमें संस्कृतमय वातावरण में संस्कृत संभाषण का अभ्यास करवाया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों में संस्कृत बोलने की सहजता विकसित हो सके। उन्होंने बताया कि वर्ग में नवमी कक्षा से ऊपर के विद्यार्थी, व्यवसायी, कर्मचारी, किसान, मजदूर तथा माता-बहिनें भाग ले सकेंगी। वर्ग के प्रचार-प्रसार हेतु पत्रक का विमोचन भी किया गया।
गोष्ठी में प्रांत पत्राचार प्रमुख दिनेश गौड़, विभाग सह संयोजक च्यवन ठाकुर, जालोर अध्यक्ष कल्पेश बोहरा, जिला मंत्री खुशवंत नाग, जिला प्रशिक्षण प्रमुख राहुल कुमार, जयदीप सिंह देवड़ा, सकाराम, चैरिट राजपुरोहित और मनीष माली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।