गोविंदगढ़ पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर लोगों का अपहरण कर फिरौती मांगने वाली गैंग का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
गोविन्दगढ़, (अलवर) अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में ईमित्र संचालक वसीम अकरम व उसके दिव्यांग भाई साजिद का अपहरण करने के मामले में गोविंदगढ़ पुलिस के द्वारा फर्जी पुलिस बनकर लोगों का अपहरण करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
बनेसिहं थानाधिकारी गोविन्दगढ़ ने बताया कि साजिद पुत्र दिलावर जाति मेव निवासी ग्राम धांधोली, थाना जालूकी, जिला डीग द्वारा एमजेएम न्यायालय गोविंदगढ़ में इस्तगासा पेश करते हुए बताया कि उनकी सेमलाखुर्द के पास ईमित्र की दुकान है जहां 28 जून को चार-पांच व्यक्ति लाल बत्ती की गाड़ी लेकर फर्जी हरियाणा पुलिस बनकर आए और उसका अपहरण कर दुकान से कैश,मोबाइल, कंप्यूटर वगैहरा समान ले गए। इसके बाद के परिजनों ने चार लाख रुपए की फिरौती राशि असलूप उर्फ काला निवासी धांधोली तथा साजिद उर्फ काला पुत्र इन्नस निवासी हुसेपुर को दिए तब जाकर उसे वापस घर छोड़ा गया। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कार्यवाही प्रारंभ की।
पुलिस के द्वारा डीग जिले के पहाड़ी व सीकरी थाना इलाके में बदमाशों के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन बदमाश घरों में नहीं मिले वहीं पुलिस ने कनवाडा के जंगलों में बने बदमाशों के टॉर्चर रूम पहुंचकर मकान की तलाशी ली ।
वही गोविंदगढ़ थाना अधिकारी बने सिंह के द्वारा बदमाशों को चिन्हित कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस की गठित टीम ने साजिद उर्फ काला पुत्र इन्नस खान जाति मेव उम्र 32 साल निवासी हुसैपुर थाना सीकरी जिला डीग एवं निरजू पुत्र वासुदेव जाति गुर्जर उम्र 34 साल निवासी कनवाडा थाना कामां जिला डीग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इसमें और भी खुलासे होने की संभावना है ।